अमनौर हरनारायण के मुखिया द्वारा गरीब व जरुरतमंद लोगों के बीच पहुंचायी जा रही है राशन

अमनौर/सारण: अमनौर हरनारायण के मुखिया अमृता देवी ने अपने पंचायत के गरीब व जरुरतमंद लोगों के बीच संकल्प के साथ आटा, चावल ,मास्क, साबुन सहित अन्य जरूरत के सामान का वितरण कार्य प्रारंभ कराया. सोमवार को बीडीओ विभु विवेक, थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम, एसआई आजाद खान ने अमनौर अगुवान महादलित टोला में दलितों के बीच राशन सामग्री वितरित कर शुभारंभ किया. इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना जैसे महामारी में डोर टू डोर राशन मुहैया कराना सामाजिक समरसता का अटूट विश्वास है. इस तरह का कार्य और गतिविधियों से समाज में भाईचारे को बढ़ावा मिलता है. मुखिया पति पूर्व मुखिया विजय कुमार विद्यार्थी ने कहा कि इस महामारी के संकट घड़ी में मुखिया को एक बड़ी जिम्मेवारी है कि वे अपने पंचायत क्षेत्र के लोगों को सुख दुख में खरा उतरे. लॉकडाउनलोड के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं ने पंचायत के गरौल टोला पर, विशंभर छपरा समेत कई गांव में राशन मुहैया कराया. इस मौके पर पत्रकार उमेश शर्मा, रीता देवी पूर्व उप मुखिया, पूर्व उप मुखिया नवल किशोर पंडित, वार्ड सदस्य ललन राय, अरुण तिवारी, सुरेंद्र राम, अशोक कुशवाहा, रविंद्र राम, तारकेश्वर गुप्ता, बलम राय, एलपी सिंह, राजेश्वर सिंह ,अखिलेश शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता डोर टू डोर राशन सामग्री पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं.