अमनौर के व्यवसायियों ने रूडी के पक्ष में किया रोड शो, उमड़ा हजारों की संख्या में जन सैलाब

अमनौर (सारण ): अमनौर बाजार में स्थानीय व्यवसायी संघ द्वारा आयोजित भाजपा के पक्ष में रोड शो कर एनडीए प्रत्याशी राजीव प्रताप रुडी के पक्ष में लोगों से मतदान करने का अह्वान किया. शुक्रवार को आयोजित इस रोड शो में निवर्तमान सांसद व एनडीए प्रत्याशी राजीव प्रताप रुडी भी शामिल रहे. श्री रुडी ने रोड शो के दौरान अमनौर बाजार के सभी लोगों से नरेंद्र मोदी तथा उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों पर अपने लिए वोट मांगा. उन्होंने कहा कि विकास के मामले में सारण को एक अलग पहचान दिलाया है. अधूरे कामों को पुरा करना है. रोड शो के दौरान जगह – जगह लोगों ने एनडीए उम्मीदवार राजीव प्रताप रुडी को स्वागत करते दिखे.

इसको लेकर स्थानीय लोग काफी उत्साहित थे. इधर स्थानीय व्यवसायियों ने बताया कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो व्यापारियों के हित में काम करती है. भाजपा के शासनकाल में सम्मान के साथ सुरक्षित वातावरण में रोजगार करने पर बल मिलता है. स्थानीय सांसद होने के कारण अमनौर के विकास में गति पहुचाने का काम किया है.

राजीव प्रताप रुडी ने अमनौर की पहचान देश व दुनिया में स्थापित करने का काम किया है. जिसे हमसभी को इनपर नाज है. उक्त रोड शो निवर्तमान सांसद के आवासीय परिसर से चल कर बैंक रोड होते हुए बस स्टैंड काॅलेज रोड ब्लॉक रोड पहुची.

उक्त मौके पर मुख्य रूप से व्यवसायी संघ के अध्यक्ष राजकुमार सुडी, अजय गुप्ता, ललन जयसवाल,भाजपा नेता धर्मेन्द्र साह, प्रियरंजन सिंह युवराज, मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, शिवजी प्रसाद पटवा,ब्रजकिशोर तिवारी, बीरेन्द्र जयसवाल, सुरेंद्र प्रसाद, मनोज सिंह, राणा सिंह, प्रशांंत कुमार, मनोरंजन कुमार, प्रिंस कुमार आदि हजारों की संख्या लोग शामिल थे.