अपने ससुर के विरोध में बोले तेजप्रताप, बताया बहरूपिया, फ़ेसबुक पर इन्हें वोट न देने की अपील की

दैनिक खोज खबर, छपरा
सारण संसदीय लोक सभा सीट से राजद उम्मीदवार चंद्रिका राय की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गयी हैं. चंद्रिका राय की मुश्किलें इस बार उनके अपने दामाद तेजप्रताप यादव ने बढ़ा दी हैं.
अपने फ़ेसबुक एकाउंट से शुक्रवार को तेजप्रताप यादव ने एक पोस्ट किया है, इस पोस्ट में उन्होंने छपरा में चंद्रिका राय को वोट न देने की अपील लोगों से की है. आगे तेजप्रताप ने लिखा है कि यह सीट उनके पिता लालू प्रसाद यादव की सीट है. उन्होंने आगे लिखा है कि चन्द्रिका यादव बहरूपिया है और उन्होंने लोगों को छलने का काम किया है.

तेज प्रताप यादव (फ़ाइल फ़ोटो)
तेजप्रताप के इस पोस्ट को चन्द्रिका राय के राजनीतिक विरोधियों ने जमकर शेयर करना शुरू कर दिया है और छपरा में लोग इस पोस्ट को लेकर खूब मजे ले रहे है. पहले तो राजद के लोगों ने इस पोस्ट को फर्जी बताया मगर बाद में यह पाया गया कि उक्त पोस्ट तेजप्रताप यादव के अधिकृत फ़ेसबुक एकाउंट से किया गया है. इतना ही नही तेजप्रताप ने यहाँ तक कह दिया है कि अब पार्टी से निष्कासित किये जाने की भी चिंता नही है.

आपको बता दे कि अपने नामांकन के दिन स्थानीय मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान चंद्रिका राय ने कहा था कि उनके दामाद ने लोगों को अप्रैल फूल बनाया था. ये कहकर उन्होंने माहौल को हल्का करने की कोशिश की थी. मगर तेजप्रताप यादव के आज के इस फ़ेसबुक पोस्ट ने निश्चित ही चंद्रिका राय की मुश्किलें बढ़ा दी है.

सारण संसदीय सीट से राजद प्रत्याशी चन्द्रिका राय
तेजप्रताप का यह पोस्ट ऐसे समय मे आया है जब महज तीन दिन बाद छपरा में मतदान होना है, ऐसे में राजद परिवार व खुद चन्द्रिका राय तेजप्रताप यादव के इस विरोध को कैसे झेलते हैं ये देखना दिलचस्प होगा.





Recent Comments