
अमनौर।स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 73 अमनौर -सोनहो मुख्य पथ खोरी पाकड़ गोविंद पेट्रॉल पम्प के पास बुधवार को बाइक एवं स्कूटी के आमने- सामने की हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में एक एमआरएफ टायर के मार्केटिंग मैनेजर 27 वर्षीय राहुल कुमार वही दूसरा बनियापुर थाना के अमाव गांव के स्व. अनवर अल्ली के पुत्र मो अफजल अल्ली बताया गया है.मार्केटिंग मैनेजर की स्थिती चिंताजनक बताई जा रही है .घटना के सम्बंध के प्रत्यक्षदर्शीओ का कहना है कि मार्केटिंग मैनेजर स्कूटी से अमनौर पेट्रौल पम्प के सामने टायर एजेंसी में आए हुए थे.जबकि अफजल बाइक से तेज गति में बनियापुर से चलकर परसा शादी में शरीक होने जा रहे थे. पेट्रॉल पम्प से पेट्रॉल लेकर टायर के मार्केटिंग मैनेजर सड़क पार कर एजेंसी की ओर जाना चाहा इसी बीच सड़क पर दोनों की बाइक आमने सामने से जा टकराई और दोनों बाइक सहित सडक के बीचोंबीच गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने आननफानन में दोनों घायलों को उपचार हेतु स्थानीय सीएचसी ले गये.वहीं अमनौर पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंच घटना की जानकारी लिया. बीच बचाव किया,घटना को सुन मौके पर अमनौर पुलिस पहुँची।मामले का संज्ञान लिया,लोगो के सहयोग से दोनों को सरकारी अस्पताल पहुचाया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. उनकी स्थिती चिंताजनक बताई जा रही है.




Recent Comments