सुरेंद्र इलेवन जीता फाइनल
✍परवेज अख्तर/सिवान ;
हसनपुरा(सीवान)प्रखण्ड के उसरी धनवती खेल मैदान में शुक्रवार को क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें पहले टॉस सन्तोष इलेवन की टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर के मैच में 120 रनों के लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में उतरी सुरेंद्र इलेवन की टीम ने आखिरी ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच तथा मैन ऑफ द सीरीज ब्लिस्टर यादव को दिया गया।