अभाविप ने किया पीड़ितों के लिए भिक्षाटन
भगवानपुर हाट (सिवान) : पटना में भारी बारिश के कारण जलभराव को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भगवानपुर इकाई द्वारा शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह किया गया।अभाविप बिहार प्रदेश की प्रांत छात्रा प्रमुख लक्ष्मी कुमारी की अध्यक्षता में भगवानपुर बाजार के विभिन्न इलाकों से धन संग्रह, सूखा सामग्री जैसे बिस्किट, चूड़ा, मीठा आदि सामग्री इकठ्ठा किया गया। लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि शनिवार को
बाढ़ पीड़ितों के लिए पटना भेजा जाएगा। इस अवसर पर अभाविप के विभाग संयोजक मनोज कुमार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल चौरसिया, अभिषेक पाठक, सोनू कुमार, विवेक कुमार सिंह, विकास श्रीवास्तव, विकास प्रजापति,सूरज कांत पांडेय, रीतेश पांडेय आदि उपस्थित थे।




Recent Comments