बूथ चुनाव प्रभारियों की बैठक
बड़हरिया (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में शुक्रवार को भाजपा के बूथ स्तरीय चुनाव को ले चुनाव प्रभारी रंजन पांडेय की अध्यक्षता पंचायत चुनाव प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक में 7 अक्टूबर तक पंचायत के सभी 83 बूथों पर चुनाव कर लेने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रत्येक बूथ पर 20 सदस्यीय टीम गठन करने का सुझाव दिया गया। बैठक में भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा, जयप्रकाश गौतम,
परशुराम पांडेय, राजेश गिरि, अरविंद श्रीवास्तव, परमेश्वर कुमार, प्रेमप्रकाश सोनी, शिवनाथ कुशवाहा, राजकिशोर सिंह, नरेंद्र पर्वत, गुड्डू सिंह, भोलू तिवारी आदि उपस्थित थे।
—




Recent Comments