तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के जिमदाहा गांव से शादी की नीयत से एक युवती की अपहरण मामले में संलिप्त एक युवक को पुलिस ने रविवार की रात्रि में गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में उक्त गांव निवासी मोहन राम के पुत्र शिव शंकर राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। युवक का मोबाइल का कॉल रिकॉर्ड खंगालने पर इसकी संलिप्तता पाई गई हैं। जिसके आधार पर उक्त युवक को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया गया।