
अमनौर।प्रखंड के किशुनपुर में गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. प्राथमिक विधालय, किशुनपुर के वर्ग चार की चार छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. जिसकी सूचना मिलते ही विधालय पहुंच अभिभावकों ने जमकर हंगामा शुरू कर किया. वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने हेड मास्टर को जमकर धुनाई की. इस घटना से नाराज लोगों ने हेडमास्टर को बंधक बना लिया. आक्रोशित महिला व पुरूषो ने हेडमास्टर को जुता चप्पल का माला पहनाकर बाजार में घुमाने की तैयारी में थे. तभी सूचना पाकर अमनौर तथा भेल्दी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे. वहीं राजस्व पदाधिकारी अभिजीत कुमार भी विधालय पहुंचे . पुलिस व अधिकारी ने लोगों को समझाने की पूरी कोशिश की पर कोई भी समझने को तैयार नही थे . घटना को लेकर पीडित छात्राओं व ग्रामीणों ने हेडमास्टर आनंद बिहारी पर छात्रा के साथ छेड़कखानी करने का आरोप लगाते हुए बताया है कि हेडमास्टर ने वर्ग चार के चार छात्राओं को एक कमरे में ले जाकर बंद कर के सभी को निवस्त्र कर छेडखानी करने .इसी दौरान एक छात्रा ने दरवाजा खोल भाग कर शोर मचाने लगी. जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गये. सभी लोग हेडमास्टर पर कारर्वाई की मांग पर अड़े थे .भेल्दी पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया वहीं स्थानीय पंचायत के मुखिया पति बाबू साहब महतो भी अभिभावकों को हेडमास्टर पर कार्रवाई के लिए कोई कसर नहीं छोडऩे का पुलिस से भरोसा दिलाया जिसके बाद पुलिस ग्रामीणों को समझा बुझा कर बंदी से मुक्त करा हेडमास्टर को थाने लेकर गयी .




Recent Comments