छपरा (सारण)। नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार एवं खेल मंत्रालय द्वारा सारण जिला युवा समन्वयक मयंक भदोरिया के निर्देशानुसार सदर ब्लॉक छपरा में लक्ष्मीबाई युवती मंडल द्वारा महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लक्ष्मी बाई युवती मंडल की अध्यक्ष कुमारी पंखुड़ी ने बताया कि महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार एवं उत्पीड़न का मुख्य कारण मानसिक सोच है। इसलिए समाज को अपनी सोच बदलने की जरूरत है और इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि जब जब महिलाओं को बराबर अवसर मिले हैं तब तक उन्होंने खुद को साबित किया है और आगे भी आई हैं। इस प्रतियोगिता में प्रथम तनुश्री, द्वितीय बिन्नी कुमारी, तृतीय अंकिता सिंह, जिससे पुरस्कार से नवाजा गया । मुख्य अतिथि प्रशांत सिंह सेंगर के द्वारा दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विकास कुमार, आर्यश्री सत्संगी, विकेश कुमार सिंह, वनीता कुमारी, अंजली कुमारी, तनु सिंह, शिल्पी कुमारी, अमर कुमार, पिंटू कुमार, रिचा कुमारी , राधा कुमारी, प्रिंस कुमार, रजनी राय, अंजना कुमारी, सूरज कुमार आदि उपस्थित थें।
-/-