
छपरा। अपराधियो ने एक व्यवसायी की निर्दयतापूर्वक चाकू मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है।मृतक भेल्दी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गवन्द्री के रामकृपाल साह का 45 वर्षीय पुत्र अरुण साह बताया जा रहा है।घटना बीती रात भेल्दी थाना क्षेत्र के जोगनी परसा के घटित बताई गई है जहाँ कटसा बाजार पर अरुण साह की हत्या धारदार हथियार से चेहरे पर अनगिनत वार करके जघन्य तरीके से की गई है। परिजनों ने की माने तो अविनाश ज्वेलर्स के मालिक व मृतक अरुण साह की दोस्ती गोरखपुर निवासी और वर्तमान में सोनपुर रेलवे डिवीजन में लोको पायलट आशीष श्रीवास्तव से थी और घटना के पूर्व दोनों एक साथ बाइक पर सवार होकर कहीं गए थे। मृतक को साले ने बताया कि कल देर रात उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि उनके बहनोई का किसी से झगड़ा हो रहा है। यह सूचना भी आशीष के द्वारा ही देने की बात सामने आई है । हालांकि देर रात हुई इस हत्याकांड में परिजनों के बयान के आधार पर आशीष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ हो रही है।




Recent Comments