सड़क दुर्घटना में बैंक के दैनिक भत्ता कर्मी की मौत
एकमा(सारण) ।सडक़ दुर्घटना मे घायल बैंक के दैनिक भत्ता कर्मी की इलाज के दौरान मौत घर मे मची कोहराम ।
बताते चले कि स्थानीय थाना क्षेत्र के भुईली गांव निवासी जयनरायण राम का 24 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार राम प्रत्येक दिन की भांति मंगलवार के दिन भी मांझी प्रखंड के भट्ठा महम्मद पुर बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा में केजुअल के रूप में काम करता था ।जहां संध्या मे बैंक से घर वापस लौटने के दौरान रसुलपुर थाना क्षेत्र पाण्डे छपरा गांव के समीप एक अज्ञात कार ने बाइक में ठोकर मारकर फरार हो गई थी । जिससे बुरी तरह जख्मी हो गया जहां स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज हेतु एकमा के सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया जहां इलाज के पश्चात डॉक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया साथ ही इसकी सूचना परिजनों को दी गई । जहां छपरा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । मौत की खबर सुनते ही घर में मचा कोहराम मृतक की शादीशुदा था उसके तीन बच्चे भी है । घर का इकलौता कमाऊ पुत्र भी था ।




Recent Comments