
दिघवारा ।दिघवारा मुख्य बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ ईन्डिया शाखा परिसर से एक खाताधारक से एक अपराधी 35 हजार रुपये लेकर फरार हो गया ।इस संबंध में पिङीत डोरीगंज थाने के पश्चिम बलुऑ गांव निवासी गृहस्थ राय ने थाने में एक आवेदन दिया है जिसमें कहा है कि वे शनिवार को दिघवारा स्थित स्टेट बैंक की शाखा में अपने खाते से 35 हजार रुपये की निकासी किया तथा बैंक में ही एक व्यक्ति को रूपये की गिनती करने को दिया कि इसी बीच वह रूपये लेकर फरार हो गया हल्ला करने के बाद भी वह फरार हो गया ।




Recent Comments