•चम्पारण के भूमि-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी:पुलिस उप महानिरीक्षक अनिल कुमार सिंह
अतुल कश्यप की रिपोर्ट :-मुजफ्फरपुर व चंपारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने कहा है कि चंपारण में अमन और शांति बहाल करने के लिए पुलिस ठोस कार्रवाई करेगी। हाल के दिनों में चंपारण में अपराध की प्रकृति बदली है।
भूमि-माफिया सक्रिय हुए हैं और अपराध का ग्राफ उनके इस धंधे के कारण भी बढ़ रहा है। इस बारे में ठोस जानकारी ली जाएगी।
जानकारी एकत्र कर पुलिस एक एक्शन प्लान के तहत काम करेगी। वैसे सफेदपोश लोग, जिन्होंने जमीन के फेर में अपराध व अपराधियों को संरक्षण दे रखा है, ऐसे लोगों को चिह्नित कर पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी ताकि जिले में अपराधी फन न उठा सके।




Recent Comments