दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
घर में घुस महिलाओं से छेड़खानी
कालीबाग ओपी क्षेत्र के पुरानी गुदरी मोहल्ले में अर्ध रात्रि को घर में घुसकर महिलाओं से छेड़खानी और मारपीट करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मामले में कालीबाग पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। ओपी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा ने बताया है कि पीड़ित महिला के आवेदन पर पुरानी गुदरी निवासी सनोज साह, शंकर साह,सुबोध कुमार और गोविंद कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने पुलिस से बताया है कि आरोपी राशि करीब 1:30 बजे छत के सहारेउसके घर में प्रवेश कर गए। उसके पति फल के कारोबार के सिलसिले में मीना बाजार में थे। वह घर में अकेली थी। इस दौरान कुछ आरोपी उससे छेड़छाड़ करने लगे और ब्लाउज फाड़ दी। हल्ला करने पर बगल के कमरे में सोई उसकी ननद उसे बचाने आई। आरोपियों ने उसके साथ भी छेड छाड़ की और कपड़े फाड़ डाले। इस दौरान दोनों महिलाओं की पिटाई भी की गई। आरोपियों ने जाते-जाते धमकी दिया यह केस मुकदमा करोगी तो यह तो ट्रेलर है फिल्म दिखाया जाएगा। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।




Recent Comments