अनौपचारिक अनुदेशकों के वास्तविक सत्यापन भेजने की मांग की

जमुई।(संजीव कुमार सिंह) :
अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक संघ जमुई के अनुदेशकों का एक शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष वृजनन्दन सिंह जिला शिक्षा पदाधिकारी जमुई से मिलकर जमुई जिला में अनौपचारिक अनुदेशकों के वास्तविक सत्यापन कर शिक्षा विभाग पटना को अविलम्ब भेजने का अनुरोध किया है। ज्ञात हो कि शिक्षा निर्देशालय के निर्देशानुसार जिलास्तरीय कमेटी का बैठक कर वैसे अनुदेशकों को समायोजित करने का अनुशंसा किया जाना है। जो तीन वर्षों तक अनुदेशक के रुप में कार्य किया है तथा न्यायालय में वादी है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिलाध्यक्ष वृजनन्दन सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग जमुई द्वारा बार बार गलत प्रतिवेदन देकर निदेशालय भी को गुमराह करने का काम कर अनुदेशकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। बताया जाता है कि अगर इसबार सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया गया तो वाध्य होकर अनुदेशक करो या मरो की स्थिति उत्पन्न करेगी।