
पानापुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सम्मान के साथ दी गई विदाई
#सुवास प्रसाद/पानापुर (सारण) : शुक्रवार को थानाक्षेत्र के बुनियादी विद्यालय मोरियां में विदाई सह् सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।पूर्व प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी का प्रमोशन प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर होने के कारण वे इस विद्यालय से चली गई ।तत्काल वे मुजफ्फरपुर जिला के पोखरेड़ा (सरैयां)मे पदास्थापित हैं ।विधालय के वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सिंह तथा विद्यालय परिवार ने श्रीमती मंजू कुमारी को सम्मान के साथ उनकी विदाई की।मौके पर तत्कालीन प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी, पूर्व मुखिया सभापति राय, बीआरपी शिवकुमार राम, रमेश सिंह, कवीन्द रेणु, सुभाष प्रसाद, समन्वयक रमेश मिश्र, शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, नवीन कुमार, प्रदीप कुमार तथा विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे ।




Recent Comments