डीएम से सांसद ने किया मुलाकात, बरनार जलाशय योजना एवं विकास कार्यों पर हुई चर्चा
जमुई ।( संजीव कुमार सिंह)
सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद माननीय चिराग पासवान अपने तीन दिवसीय क्षेत्रीय दौरे के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र जमुई के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। जमुई सांसद अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जमुई जिला अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार से मुलाकात कर बरनार जलाशय योजना एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा किए। तत्पश्चात सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य प्रकाश भगत के पिताजी जमुई के पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय नरदेव प्रसाद भगत के प्रथम पुण्यतिथि समारोह में शामिल हुए। जमुई के पूर्व विधायक, जननेता एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व०नरदेव प्रसाद भगत के प्रथम पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, श्रद्धा सुमन अर्पित एवं नमन करते हुए कहा कि नरदेव प्रसाद भगत जमुई के पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता सेनानी थे और हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है अगर उनके बताए हुए मार्ग पर हम सभी चलें तो देश का विकास संभव है। साथ ही बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जदयू नेता दामोदर रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी, जदयू नेता सिसिर दुबे, भाजपा नेता राहुल भवेश, जमुई नगर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण , लोजपा जिलाध्यक्ष रुबेन सिंह, प्रदेश महासचिव जीवन सिंह,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मोती उल्लाह, दलित सेना जिलाध्यक्ष रविशंकर पासवान, प्रदेश महासचिव सुभाष पासवान, युवा जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह सहित सैकड़ों राजग कार्यकर्ताओं ने स्व नरदेव भगत को श्रद्धांजलि अर्पित किए। तत्पश्चात माननीय सांसद पुरानी बाजार निवासी स्वर्गीय रमेश भालोटिया के परिजनों से मुलाकात कर ढ़ाढस बंधाए। साथ ही सांसद खैरा प्रखंड के जीतझिंगोई निवासी कृष्ण रंजन सिंह पत्रकार यूएनआई के पिताजी के निधन उपरांत उनके आवास पहुंच शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दिए। सांसद हाई स्कूल खैरा मैदान में मैक्स क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किए। खैरा हाई स्कूल के मैदान में मैक्स क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ट्रॉफ़ी वितरण करने मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे ।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रुबेन सिंह, प्रदेश महासचिव जीवन सिंह, दलित सेना प्रदेश महासचिव सुभाष पासवान, दलित सेना जिला अध्यक्ष रवि शंकर पासवान,युवा जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह, युवा लोजपा प्रदेश महासचिव रिंकू सिंह, युवा लोजपा प्रदेश महासचिव चंदन सिंह,छात्र लोजपा जिला अध्यक्ष हरे राम रावत, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीकांत केशरी, आईटी सेल जिलाध्यक्ष गुंजन तिवारी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश कुमार धानुक, आईटी सेल लोकसभा मीडिया प्रभारी गौरव कुमार, आईटी सेल जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, युवा लोजपा जमुई प्रखंड अध्यक्ष गौतम पासवान, बरहट प्रखंड अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह,खैरा प्रखंड अध्यक्ष बनारसी प्रसाद यादव, खैरा लोजपा नेता सकलदेव यादव, जमुई प्रखंड अध्यक्ष सुर्यनारायण रावत, सुरेश पासवान, लोजपा नेता रूपेश सिंह, दलित सेना जमुई नगर अध्यक्ष गुड्डू पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।




Recent Comments