
परसा(सारण)-कोरोना को लेकर देश में चल रही लॉकडाउन दूसरे जिले में फसे विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो मजदूरों को परसा के पूर्व विधयाक छोटे लाल राय ने राशन तथा नगद राशि उपलब्ध करा मिशाल पेश किया है।पूर्व विधायक ने कहा कि देश में चल रही प्राकृतिक आपदा की घड़ी में विधान सभा क्षेत्र के दूसरे राज्य में रोजी रोजगार के लिए मुम्बई, महाराष्ट्र,गुजरात,राज्यस्थान, दिल्ली,यूपी,पंजाब रोजी रोजगार के लिए गए सैकड़ो मजदुर फसे हुए है।उनलोगों द्वारा मोबाईल के माध्यम भूखमरी की सूचना दिया गया और सह्ययोग की अपील किया।संपर्क करने वाले सभी लोगो के बैंक खाता में नगद राशि तथा राशन की ब्यवस्था कराया गया है।उन्होंने कहा कि अभी भी जितने लोगो प्रदेश में फसे होने की सूचना प्राप्त हो रही है सभी को सह्ययोग किया जा रहा है।




Recent Comments