कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-
फतेहपुर शेखावाटी-
1 अक्टूबर 2020- अनुशासन ही देश को महान बनाता है. जिस राष्ट्र का नागरिक अनुशासन में जीता है वह राष्ट्र आगे बढ़ता है. उक्त बातें अणुव्रत विश्वभारती राजसमंद द्वारा संचालित अहिंसा प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह 2020 के तहत अनुशासन दिवस पर वार्ड पार्षद गणेश कुमार चमरिया बोल रहे थे. उन्होंने संबोधन में कहा की अनुशासन के बिना जीवन अधूरा है । मुख्य अतिथि स्काउटर ईश्वर सिंह मेहरा ने कहा की हमारा स्काउट संघअनुशासन के लिए जाना जाता है। तेरापंथ महिला मंडल के अध्यक्ष लता दुग्गडने कहा कि आदर्श जीवन जीने के लिए अनुशासन जरूरी है। आचार्य महाप्रज्ञ अहिंसा प्रशिक्षण पुरस्कार प्राप्त अहिंसा प्रशिक्षक सतीश शांडिल्य ने कहा कि अणुव्रत प्रवर्तक आचार्य तुलसी द्वारा चलाया गया अणुव्रत आंदोलन काबिले तारीफ है, अणुव्रत अनु शास्त्ता आचार्य श्री महाश्रमण द्वारा निर्देशित अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह तेरेपंथ पूरे विश्व में चलाया जा रहा है शांडिल्य ने अनुशासन पर विस्तार से प्रकाश डाला- कार्यक्रम का उद्घाटन नमस्कार महामंत्र से हुई तथा संयम मय जीवन हो गीतिका चंचल दुग्गर एवं नीतूदुगड के गायन से शुरू हुई है तेरापंथ कन्या मंडल के अंकिता दुगड ने अहिंसागीत गायी, इस अवसर पर प्रेरणा वर्मा ,अनुशासन कविता पूनम वर्मा, अनुशासन पर अंग्रेजी में भाषण दिया जबकि तेरापंथ युवक मंडल के अनिल दुग्गर ने अनुशासन गीत गाकर ,सभा को मोहित कर दिए. इस अवसर पर सभी प्रतिभावान प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तेरापंथ महिला मंडल के डोली दुगड़ एवं नवीन दुग्गड को विशेष रुप से अहिंसा प्रशिक्षण केंद्र की ओर से अनुशासन पुरस्कार सेसम्मानित किया गया। अनुशासन दिवस सेमिनार समारोह का संचालन तेरापंथ कन्या मंडल के नीतू दुग्गर ने किया। इस अवसर पर सानिध्य तेरापंथ युवा मंडल के प्रखर एवं जागरूक अध्यक्ष निर्मल दुग्गर जी का मिला।इस अवसर शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।