• इस बार फिर बनेगी बिहार में एनडीए की सरकार इसबार एनडीए 200 के पार- प्रमोद कुमार

छपरा ।
एनडीए के समर्थित उम्मीदवार चंद्रमा सिंह के नामांकन में पहुंचे बिहार के कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार एवं गोपालगंज के पूर्व सांसद एवं प्रदेश के महामंत्री जनक चमार। उन्होंने लोगों से अपील की डॉक्टर चंद्रमा सिंह को भारी बहुमत से सारण परिक्षेत्र से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार श्री चंद्रमा सिंह को इस क्षेत्र के मतदाता जिताने का काम करेंगे। आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि इस बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है। इस बार एनडीए 200 के पार होगी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गोपालगंज के पूर्व सांसद एवं बिहार प्रदेश के महामंत्री जनक चमार ने कहा की निसंदेह डॉक्टर चंद्रमा सिंह की जीत सुनिश्चित हैं। पूरा माहौल डॉक्टर चंद्रमा सिंह के पक्ष में है और इस बार के चुनाव में सारी जाति गठबंधन टूट जाएंगे और भारी मतों से डॉक्टर चंद्रमा चुनाव जीतेंगे।जनक चमार ने कहा कि एक बार फिर बिहार में नीतीश के सुशासन की सरकार नीतीश कुमार एवं सुशील मोदी के नेतृत्व में बनने जा रही है और बिहार में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है। राज्य की जनता एनडीए के साथ है इस पत्रकार वार्ता में वीरेंद्र यादव, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, लोजपा के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह , छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता, अमनौर के विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा, राजा जी राजेश, पुनीत रंजन, सुरेश प्रसाद सिंह, प्रभु बैठा, शकील अहमद, ज्ञानती सिंह,सुजीत कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। उक्त बातों की जानकारी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सारण के मीडिया प्रभारी यशपाल कुमार सिंह ने दी




Recent Comments