
🔴सीवान शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आर्य कन्या बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में गुरुवार को एक संगोष्ठी आयोजित कर के न्यू ऐज रेवोलुशन इन इंडिया फाउंडेशन ( नारी फाउंडेशन ) व रूरल इलेक्ट्रिक कॉर्पोरेशन ( आर ई सी) के द्वारा काॅलेज की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को उनके स्वास्थ्य और मासिक धर्म के प्रति जागरूक किया गया । इस मौके पर नारी फाउंडेशन के द्वारा मुफ्त में सैनेटरी नेपकिन और मासिक धर्म से जुड़े समस्या के समाधान लिखित पुस्तिका का वितरण किया गया और साथ ही नारी फाउंडेशन की टीम के साथ सीवान की प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डाक्टर अर्चना सिंह ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को माहवारी से संबंधित होने वाली समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी । इस दौरान होने वाली समस्याओं का समाधान भी बताया । संगोष्ठी में नारी फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि फाउंडेशन के द्वारा प्रतिदिन कई स्कूलों में ऐसे कार्यक्रम किये जाएंगे । उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का लक्ष्य है कि इस मिशन को स्कूल के साथ साथ गांव- गांव व घर -घर तक पहुंचा कर महिलाओं को मासिक धर्म और इसके दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।संगोष्ठी में
फाउंडेशन के सदस्य रेणु पांडेय व शोभा पांडेय ने लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान अपने खानपान का विशेष ध्यान और स्वास्थ्य के प्रती जागरूक रहने की सलाह दी । संगोष्ठी के अंत में प्रिंसिपल रीता सिन्हा ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए नारी फाउंडेशन व ‘आर ई सी ‘ के प्रति आभार व्यक्त किया।
संगोष्ठी में सीवान रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव रत्नेश कुमार सिंह,व प्रबंध समिति के सदस्य राजीव रंजन राजू , नारी फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अजय पांडेय, आशुतोष कुमार सिंह सहित शहर के कई बुद्धिजीवी व गणमान्य लोग भी मौजुद थें।
{✍परमार डाॅट काॅम // नवीन सिंह परमार}




Recent Comments