✍️परवेज अख्तर/सिवान;

भगवानपुर हाट (सिवान) : प्रखंड के पनियाडीह स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय की प्राचार्या ने बीडीओ को आवेदन देकर विद्यालय परिसर में जलमीनार बनाने की शिकायत की है। प्रधानाध्यापिका मंजू माला देवी ने  बीडीओ. डॉ अभय कुमार को लिखित आवेदन देकर विद्यालय परिसर में गड्ढा खोद मशीन से पाइप गाड़ने काम किए जाने की शिकायत की है। दिए गए आवेदन में प्राचार्या ने बताया है कि विद्यालय परिसर में  सात निश्चय योजना के तहत वार्ड सदस्य द्वारा नल जल योजना के लिए जल मीनार बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने आवेदन की प्रतिलिपि बीईओ, थानाध्यक्ष एवं सीओ को देकर विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण से बचाने की गुहार लगाई है।