अनुमंडल स्थापना दिवस पखवाड़ा : क्रिकेट मैच का आयोजन

●मढ़ौरा एसडीओ ने खुद एक टीम का खिलाड़ी बनकर की बेहतरीन बल्लेबाजी

● नगर एकादश की टीम ने मढ़ौरा एकादश टीम को हराकर कप जीता

मढ़ौरा(सारण)। अनुमंडल स्थापना दिवस पखवारा के तीसरे दिन खेले गए क्रिकेट मैच में मढ़ौरा नगर एकादश की टीम ने मढ़ौरा एकादश टीम को हराकर कप जीता । मैच का उद्घाटन मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया । एसडीओ ने  खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए खूद भी एक टीम से खिलाड़ी बने और पिच पर खेलते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया । मढ़ौरा क्रिकेट टीम ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 75 रन का स्कोर बनाया । जवाब में खेलते हुए नगर एकादश की टीम ने सातवें ओवर में जरूरी रन बनाकर मैच जीत लिया । नगर एकादश की तरफ से सोनू कुमार ने बेहतरीन खेल दिखाया । इस दौरान एसडीओ योगेंद्र कुमार ने कहा कि खेल ऊर्जा का प्रतीक है और यह खिलाड़ियों में मिल्लत की भावना को बढ़ाता है । खेल मानसिक शांति प्रदान करता है तो यह स्वस्थ रहने का भी एक बड़ा माध्यम है । एसडीओ ने सभी से खेल को खेल भावना से खेलने की बात कही । इस दौरान बीएमपी प्रमोद कुमार सिंह,  अमित मेहरा, अभिमन्यु कुमार , वीर आदित्या, ई. पिन्टू , सहित अन्य गणमान्य व खिलाड़ी उपस्थित थे ।