ट्रक पलटने के मामले में प्राथमिकी
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा-बड़हरिया मुख्य मार्ग पर रविवार को मांस से भरे ट्रक के पलट जाने के मामले में स्थानीय थाना में ट्रक मालिक ट्रक चालक पर अवैध रूप से मांस तस्करी के मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मांस को थानाध्यक्ष ललन कुमार ने अपने खर्चे से ठिकाने लगाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि पशु मांस की तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है, जिसको लेकर एक टीम का गठन करते हुए छापेमारी कर तस्करी करने वाले व्यक्तियों को पहचान करते हुए गिरफ्तार की जाएगी।
—————-




Recent Comments