
पीएचसी में स्वास्थ्य सदृढ़ करने को स्वास्थ्य मंत्री से मिलेंगे बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में सोमवार को बनियापुर विधानसभा के राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने अंगरक्षक तथा अपने पैंतालीस वर्ष से ज्यादा के उम्र के समर्थकों के साथ पहुंच कोरोना वैक्सीन टीका लिया और अपने साथ आएं समर्थकों को भी टीका दिलवाया। राजद विधायक ने पीएचसी पहुंच कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के लगी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी आने पर टीका लिया।

मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप, चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल, स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा, प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश, रोगी कल्याण समिति सदस्य राजेन्द्र प्रसाद सिंह, राजेश तिवारी ने राजद विधायक का स्वागत किया और पीएचसी प्रभारी ने टीकाकरण के बाद विधायक केदारनाथ सिंह को गुलाब का फूल देकर टीकाकरण अभियान में भाग लेने के लिए धन्यवाद कहा।

मौके पर राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने कोरोना वैक्सीन टीकाकरण ले लिया है मशरक और बनियापुर के सभी सम्मानित लोग अपनी बारी आने पर कोरोना वैक्सीन टीकाकरण जरूर लें। टीकाकरण के कोई साईड इफेक्ट नहीं है यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि पीएचसी मे चिकित्सकों तथा सुविधाओं का घोर अभाव है। उनके द्वारा मशरक और बनियापुर पीएचसी में एम्बुलेंस सेवा को सुदृढ़ रखने के लिए दो एम्बुलेंस विधायक निधि से अनुशंसा कर दिया गया है जिसे जल्द ही दोनों पीएचसी को एम्बुलेंस सेवा मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि हम अपने क्षेत्र के जनता की हर संभव मदद करने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि पीएचसी में चिकित्सकों की कमी और स्वास्थ्य सेवाएं सदृढ़ करने के लिए जल्द ही वे स्वास्थ्य मंत्री से मिलेंगे। मशरक और बनियापुर विधानसभा में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है जल्द ही बाजार क्षेत्र में पानी निकास के लिए नाला निर्माण की शुरुआत की जाएंगी। बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार तानाशाही कर जनप्रतिनिधियों को दबाने का प्रयास कर रही है स्वास्थ्य सेवाएं बिहार में फेल पड़ी हुई है सभी जगहों पर चिकित्सक और दवाएं गायब है।




Recent Comments