अनियंत्रित हो सड़क पर ट्रक पलटा, चालक घायल

# परवेज अख्तर सिवान

पचरुखी (सिवान) : सिवान-पटना मुख्य मार्ग पर बड़कागांव चंवर में
एनएच 73 पर शुक्रवार की सुबह ट्रक

सामने से आ रही वाहन को साइड देने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया।

वह पटना से ट्रक पर दूध का पावडर लादकर आ रहा था।

इस घटना में ट्रक चालक को हल्की चोट लगी है। उसका इलाज

निजी चिकित्सक द्वारा कराया गया। चालक नवादा जिले का रवींद्र कुमार बताया जाता है।

ट्रक दरभंगा का बताया जाता है। सड़क पर ट्रक पलटने से थोड़ी देर के लिए

आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और

ट्रक को सड़क से हटवाया तथा ट्रक पर लदे सामान को

माल खरीदार को सौंप दिया।