हाथोपुर में आरटीपीएस कार्यालय का उद्घाटन
# परवेज अख्तर सिवान,
दारौंदा (सिवान) :
प्रखंड के हड़सर पंचायत के हाथोपुर गांव स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को
आरटीपीएस कार्यालय खोला गया। इसका उद्घाटन बीडीओ रीता कुमारी, जीपीएस सुनील कुमार,
मुखिया मुन्नी देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। कार्यालय के खिड़की के
पास काउंटर भी बनाया गया है। इस पर कार्यपालक सहायक प्रतिदिन आरटीपीएस
से जुड़े कार्यों का निष्पादन कार्यालय अवधि में करेंगे। बीडीओ ने कहा कि
पंचायतों को समुचित अधिकार एवं सशक्त बनाने की दिशा में यह पहल की गई है।
यहां पंचायत के छात्र एवं आमजन अपने जाति, आवास, आय तथा जन्म और मृत्यु
का पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग
शीघ्र ही एक सॉफ्टवेयर लगाने की व्यवस्था कर रही है। मौके पर हरेराम राम,
खुशबू कुमारी, केशव सिंह, दिनेश सिंह, बृजकिशोर मिश्र, अनिल सिंह, राजनाथ यादव,
रामदयाल राम, राजीव सिंह, रवींद्र सिंह, श्रीभगवान साह, पंचदेव प्रसाद, दीपक राज, नमी
पांडेय, नंदकिशोर पांडेय, अजय यादव, प्रभू यादव आदि मौजूद थे।
—




Recent Comments