Θ बेतिया – बगहा:–  प.चम्पारण – *तरंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रतियोगिता में बच्चों नें दिखाई प्रतिभा* 

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉बगहा 2 प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सह संकुल संसाधन केंद्र, पचरूखा के प्रांगण में शुक्रवार को बिहार सब जुनियर स्पोर्ट मीट 2018 ‘तरंग’ कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्रधान सह व्यवस्थापक उमेश प्रसाद साह, संकुल समन्वयक धर्मेन्द्र कुमार भारती, सहयोगी शिक्षक सुनिल कुमार, अभिमन्यु कुमार, महेश कुमार, नरेन्द्र कुo पांडेय, शक्ति प्रकाश, कासिम बैठा, अभिषेक कुमार, अमरजीत तिवारी एवं लालबिहारी यादव के सामूहिक दीप प्रज्वलन एवं शिक्षिका शशि कुमारी के नेतृत्व में मीना मंच व बाल संसद बालिका सदस्यों के स्वागत गान से हुआ। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद साह के नेतृत्व में सफल आयोजन किया गया साथ ही उन्होंने ने बताया कि संकुल के अंतर्गत छ: मध्य विधालय के छात्र/ छात्राओं नें बिहार सब जुनियर स्पोर्ट मीट 2018 तरंग कार्यक्रम में रुचि के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें संकुल स्तर पर चयनित विजयी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनका साहस और मनोबल बढाने के लिए पुरस्कृत किया जायेगा। 
संकुल समन्वयक धर्मेन्द्र कुमार भारती ने बताया कि कार्यक्रम में 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 100*4 रिले रेस, लंबी कुद, ऊँची कुद, कब्बडी, वॉलीबाल, पेंटिंग, संगीत, कविता लेखन, वर्ड कम्पटीशन, कम्प्रिहेंसन आदि कार्यक्रम विभिन्न प्रभारी शिक्षकों की देख रेख में निष्पक्षता से सम्पन्न हुए। साथ ही सभी विजयी प्रतिभागी आगामी निर्धारित तिथि को प्रखंड स्तर पर आयोजित तरंग कार्यक्रम प्रतियोगिता में पचरुखा संकुल का नेतृत्व करेंगे।  

*कार्यक्रम एवं उनके प्रभारी शिक्षक*
*100 मीटर दौड़*- अभिमन्यु कुमार, अभिषेक
*400 मीटर दौड़*- राजकुमार, जीतेन्द्र कुमार
*100.4 रिले रेस* – अभिमन्यु कुमार, अभिषेक कुमार, जीतेन्द्र कुमार, पंकज दास 
*लंबी कुद*- सुनिल कुमार, जीतेन्द्र कुमार, राजकुमार शर्मा
*ऊँची कुद*- पंकज दास, लाल बिहारी यादव 
*कबड्डी*- कासिम बैठा, अमरजीत तिवारी 
*वॉली-बॉल*- सुनिल कुमार, पंकज दास 
*पेंटिंग*- सुनिल कुमार एवं टीम 
*संगीत*- सुनिल कुमार, अमरजीत तिवारी, लालबिहारी यादव, राजकुमार शर्मा, कासिम बैठा 
*वर्ड कम्पटीशन, कम्प्रिहेंसन व क्विज*- शक्ति प्रकाश, नरेन्द्र कुमार पांडेय
*कविता लेखन*- सुनिल कुमार, कासिम बैठा।
 
पुरे कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था, जलपान आदि गतिविधि में विद्यालय के बालसंसद, मीना मंच व स्काउट्स के सदस्यों नें सहयोग किया वहीं आगंतुक शिक्षकों, विद्यालय के बच्चों को भोजन कराने का काम शिक्षिका शशि कुमारी के देखरेख में रसोईया सुग्गी देवी, मालती देवी, रोबैदा खातुन, मीना देवी एवं नगीना देवी नें किया।  
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाध्यापक सह व्यवस्थापक उमेश प्रसाद साह ने एवं संचालन महेश कुमार तथा नरेन्द्र कुo पांडेय नें किया।  
मौके पर प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद साह, शशि कुमारी, सुनिल कुमार, अभिमन्यु कुमार, महेश कुमार, नरेन्द्र कुo पांडेय, शक्ति प्रकाश, मo विo मदनपुर प्रo अशोक कुमार, पंकज दास, अभिषेक कुमार, अमरजीत तिवारी, लालबिहारी यादव, कासिम बैठा, राजकुमार शर्मा, जीतेंद्र कुमार सहित सभी प्रतिभागी विद्यालयों के प्रतिनियुक्त शिक्षक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
मीडिया को इसकी सूचना विद्यालय के मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार नें दी।