
पटना गाँधी सेतु पुल में कार्य कर रहे तरैया के मजदूर की मौत
तरैया।17.03.2019.
गाँधी सेतु पुल पटना में कार्य कर रहे तरैया के एक मजदूर की मौत हाजीपुर में हो गयी है।मृतक पोखरेरा निवासी नगीना माँझी का 24 वर्षीय पुत्र लालबाबू माँझी है।जो पटना गाँधी सेतु पुल निर्माण कार्य मेकेनिक मजदूर था।शनिवार को रात्रि शिफ्ट में कार्य कर रहा था।तभी लिफ्ट खराब हो गया जिससे वह नीचे गिर गया।जिस कारण उसे गम्भीर छोटे आयी।उसके मजदूर साथीयों ने उसे घायल अवस्था मे हाजीपुर अस्पताल जहाँ उसकी मौत हो गयी।परिजनों ने बताया कि गाँव के ही दो ठीकेदारों द्वारा लालबाबू को एफकॉन सिबम्स्ट कंपनी में रिगर(मेकेनिक) के पद पर रखवाया था।जिसके द्वारा वह पटना गाँधी सेतु पुल निर्माण में कार्य कर रहा था।जहाँ लिफ्ट से गिरने से उसकी मौत हो गयी।
*मृतक के परिजनों से मिले जदयू नेता,पीड़ित परिवार को दिया सान्त्वना*
घटना की सूचना मिलते ही जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह पोखरेरा गाँव पहुँचे और मृतक मजदूर लालबाबू माँझी के पिता नगीना माँझी, पत्नी सोनी देवी और माता कबूतरी देवी से मुलाकात किया और सान्त्वना दिया।ईधर सांसद प्रतिनिधि भाजपा नेता संजय कुमार सिंह ने भी परिजनों से मिलकर सान्त्वना दिया।उक्त मौके पर डुमरी मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्क,मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर शर्मा व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments