राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया।भारतीय जानता पार्टी उतरी मंडल का बूथ स्तरीय कमिटी का चुनाव भाजपा नेता रामधनी पटेल की अध्यक्षता में सरिसवा में सम्पन्न की गई।इसमें सर्वसम्मति से बूथ अध्यक्ष के लिए प्रत्येक बूथ पर नियुक्ति की गई।इसमें सुखदेव पाल, उदय बर्णवाल, प्रेम गुप्ता,बद्री साह, मनराज साह, हरिशंकर कुशवाहा आदि को बूथ अध्यक्ष बनाया गया।इस मौके पर भाजपा नेता, राजेश उपाध्याय, मुन्ना जयसवाल, प्रेम साह, नर्मदेश्वर पाण्डेय, अशोक प्रसाद आदि उपस्थित थे।