सारण :इसुआपुर में पेंशन तथा आवास के लिए धरना व प्रदर्शन

इसुआपुर .
आवास तथा पेंशन की समस्याओं को लेकर किसान एकता मंच तथा वार्ड संघ के संयुक्त बैनर तले प्रखण्ड मुख्यालय पर धारणा-प्रदर्शन किया गया .पेंशनधारियों का आरोप था कि कई माह से उन्हें पेंशन के रूपए नहीं मिले हैं .वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना में भी बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है .मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना हर घर नल का जल तथा नाली-गली का कार्य केवल कागजी व घोषनाएं मात्र रह गई है .धारणा-स्थल पर लोगों को समझाने-बुझाने पहुंचे बीडीओ को उपप्रमुख संतोष कुमार साह के आक्रोश का कोपभाजन भी होना पड़ा .उपप्रमुख ने कहा कि किसी भी कीमत पर गरीबों को उनके हक से वंचित नहीं होने दिया जाएगा .बाद में क्सान एकता मंच के अध्यक्ष अजय कुमार राय के नेतृत्व में बीडीओ को एक तीन सूत्री स्मार-पत्र सौंपा गया .जिसमें 15 दिसंबर तक पेंशन का भुगतान करने ,प्रधानमंत्री आवास योजना को सामाजिक अंकेक्षण के आधार पर करने तथा पैनल का सार्वजनिक प्रकाशन करने तथा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना का कार्य चयनित वार्डों में शीघ्र कराने जैसी मांगे शामिल हैं .धारणा को अजय कुमार राय ,अजमत अली ,जिला पार्षद गीतासागर राम ,गंगासागर राम ,अनिल राय ,रामविश्वास राय ,रामबाबू सिंह ,विरेन्द्र साह ,योगेन्द्र राय ,ललन कुशवाहा ,विजय कुमार समेत दर्जनों लोगों ने संबोधित किया .




Recent Comments