
मढ़ौरा। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों का प्रखंड के दुर्गा पूजा पंडालों में आग से बचाव के लिए जन जागरुकता अभियान जारी हैं। शुक्रवार को मढ़ौरा अग्निशमन स्टेशन कार्यालय से जागरुकता रथ को मढ़ौरा बीडीओ सुधीर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के धेनुकी, कर्णपुरा एवं अमनौर प्रखंड के भेल्दी, बांसडीह आदी जगहों पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में आपात काल में आग से बचाव के उपाय के लिए बड़े स्क्रीन पर डेमो चलाकर लोगों को जागरूक करेगा। वही स्थानिय अग्निशमन के अधिकारी और कर्मी भी बिभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल कर जागरुकता अभियान चला रहे हैं।जिसमें स्थानीय अग्निशमलाय मढ़ौरा के स्टेशन ऑफिसर राम अखिलेश सिंह, कर्मी उपेंद्र कुमार, मिथिलेश सिंह, महेश कुमार, मुदासिर आदी भी शामिल थे। बता दे की दुर्गापूजा दीपावली छठ आदी त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा निर्देश पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं कर्मी अपने क्षेत्र में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में मॉक ड्रिल के माध्यम से जन जागरुकता अभियान चला रहे हैं।




Recent Comments