मांझागढ़ थाना के चौकीदार की हुई संदेहास्पद मौत


मांझागढ़ (गोपालगंज)। चौकीदार की संदेहास्पद अवस्था मे मौत होने का समाचार प्रकाश में आया है ।घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र गद्दी टोला गांव की बताई जा रही है ।स्वर्गीय अकबर अली के 25 वर्षीय पुत्र मेहंदी हसन मांझागढ़ थाना में वर्ष 2014 से चौकीदार के पद पर कार्यरत था । गुरुवार की रात्री घर से बाहर गांव में एक व्यक्ति के झोपडी में सोया हुआ था ।करीब 8 बजे जब घर के लोग भोजन करने के लिए जगाने गए तो उनकी मौत हो चुकी थी घटना घटते ही घर मे चीत्कार मच गया ,तथा ग्रामीणों की भीड़ देखने के लिए उमड़ पड़ी घटना की सूचना मिलते ही मांझागढ़ थाना प्रभारी विशाल आनन्द ने घटना स्थल पर पहुच कर शव को आपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा ।घटना के सम्बंध में थाना प्रभारी से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यही पता चल रहा है कि लंबे समय से बीमार था जिसके चलते मौत हुई है ।किसी के द्वारा हत्या करने का मामला नही है ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि मौत कैसे हुई है ।मेहंदी हसन तीन भाई और दो बहन था बहनों की शादी हो चुकी है दो भाई पढ़ रहे है ।मेहंदी हसन पर परिवार निर्वाहन करने की जिम्मेदारी पिता के मौत होने के बाद लेकर चल रहा था । 7 माह पूर्व दिसंबर 2020 में शादी हुई थी ।घटना घटते ही भाई असताब अली , अमीरुल हक ,अन्ताज अली पत्नी तमन्ना खातून और माँ की रो रो कर हालत खराब है वही गांव में मातम छाया हुआ है ।