क्रांति दिवस पर आयोजित क्विज में जूही, इमरान और रेशमी रही अव्वल

मांझी (सारण)। क्रांति दिवस के अवसर पर मांझी स्थित उर्मिला देवी शिक्षा मंदिर के सभागार में एक क्विज का आयोजन किया गया। जिसमें अलग अलग स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। ग्रुप-ए में पहला स्थान छात्रा जूही खातून, द्वितीय स्थान छात्र अंकुश कुमार और तृतीय स्थान संयुक्त रूप से छात्रा माहीन खातून और छात्र रजनीश कुमार ने हासिल किया। वहीं ग्रुप- बी में प्रथम इमरान खान ,द्वितीय जैद खान और तृतीय राज कुमार रहे। ग्रुप- सी में प्रथम स्थान रेशमी रंजनी, द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से रेशमी रंजनी और छाया कुमारी जबकि तृतीय स्थान मो. आजाद ने प्राप्त किया। सभी सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। क्विज में उर्मिला देवी शिक्षा मंदिर, सुखदेव प्रसाद शिक्षा मंदिर, जेडीएस, दलन सिंह हाई स्कूल, आईपीएस, मांझी इंटर कालेज आदि के बच्चे शामिल हुए। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मांझी पश्चिमी के पूर्व सरपंच सह उडीएसएम के प्रधानाध्यापक मिथिलेश प्रसाद, आईएमसी के अध्यक्ष नेहाल खान, सचिव सह रिसर्च स्कॉलर वशीर अहमद बबलू , शैलेन्द्र जी, ददन उर्फ गुड्डू जी सहित सभी सहयोगी शिक्षक मौजूद थे।