स्कॉर्पियो की ठोकर से बच्ची की मौत , घंटों रोड जाम
▶चालक ने मौके से गाड़ी लेकर हुआ फरार
मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय थाना क्षेत्र के इसरौली बाजार पर स्कॉर्पियो के ठोकर से छः वर्षीय बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों रोड जाम कर दी.बताया जाता है की गुरुवार दोपहर को स्थानीय थाना क्षेत्र के पियरपुरवा गांव निवासी सूरज शर्मा की छः वर्षीय पुत्री तन्नू कुमारी परिजनों के साथ इसरौली बाजार पर गयी हुई थी.इसी बीच छपरा के तरफ से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी से ठोकर लगने से मौत हो गयी.स्थानीय लोगों ने अनियंत्रित स्कॉर्पियो का पिछा किया.लेकिन चालक ने रेल कारखाना होकर गौरा बाज़ार के तरफ गाड़ी लेकर फरार हो गया. बच्ची की मौत देख स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर मढ़ौरा-छपरा मुख्य सड़क को इसरौली बाजार के पास जाम कर दिया.सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों को समझाबुझाकर रोड जाम हटावाया.तबतक घंटों जाम रहने से गर्मी में राहगीर काफी हलकान रहे.थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय ने बताया की बच्ची की मौत के बाद जाम की सूचना पर पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ ही देर में गुस्साये लोगों को समझा कर जाम हटवा दिया गया.साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है.




Recent Comments