दैनिक खोज खबर/मैरवा (सारण)। एक कहावत है की “होत बिरवान के होत चिकने पात” इसी उक्ति को चरितार्थ कर रही है मुडियारी पंचायत स्थित लक्ष्मीपुर गांव की बेटी अंशु कुमारी ।लक्ष्मीपुर गांव के स्वर्गीय रामायण सिंह की पुत्री अंशु कुमारी गांव से निकली हुई एक स्टार फुटबॉलर है, वह रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी की आवासीय प्रशिक्षु खिलाड़ी है। काफी कमजोर परिवार से संबंधित अंशु के सिर से पिता का साया 1 साल पूर्व उठ गया, मां और भाई के मजदूरी से परिवार का खर्च चलता है ।अंशु बचपन से ही गांव में स्थित स्थापित रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी में फुटबॉल की गुर सिखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बिहार के लिए कांस्य पदक जीतकर बिहार सरकार द्वारा खेल सम्मान से सम्मानित भी हो चुकी है साथ ही वह फीफा द्वारा आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में स्थापित अकादमी के लिए भी ट्रायल दे चुकी है राज्य स्तर पर बात करें तो बिहार राज्य विद्यालय खेल प्रतियोगिता में सिवान के लिए तीन बार स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।अंशु के कोच संजय पाठक बताते हैं कि यह बचपन से ही काफी जुनूनी ,संघर्षशील एवं मेहनती लड़की है जो अपने खेल से पूरे बिहार में छाप छोड़ चुकी है ।अंशु उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिलासपुर की वर्ग नवीं की नियमित छात्रा है। अंशु के इस उपलब्धि पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिलासपुर के प्रधानाचार्य श्री राज कुमार सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिलासपुर के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सहित सभी शिक्षकों ने अंशु को शुभकामनाएं और बधाई दी है।