
दैनिक खोज खबर/रसूलपुर (एकमा)। एकमा प्रखंड अंतर्गत आमडाढ़ी गांव निवासी युवा हृदय सम्राट,समाजिक कार्यकर्ता और हंसमुख व्यक्तित्व के धनी आलोक कुमार सिंह उर्फ काली सिंह का रविवार की शाम हृदयाघात से ईलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया. उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई. वे दैनिक भाष्कर छपरा कार्यालय के ब्यूरो चीफ अमन कुमार सिंह के बहनोई थे. उनके मौत के बाद श्रद्धांजलि देने और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देनेवालों का तांता लगा रहा. सांत्वना देनेवालों में सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल के पुत्र प्रमोद सीग्रीवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चैतेन्द्रनाथ सिंह, बीरेश सिंह, दैनिक भाष्कर अखबार के छपरा कार्यालय के ब्यूरो चीफ अमन कुमार सिंह उनके भ्राता चिकित्सक एवं प्राध्यापक के अलावा पत्रकार के.के. सिंह सेंगर, विजय कुमार सिंह, देवेन्द्र सिंह राठौर, देवकुमार शर्मा, सुनील सिंह, संजय कुमार सिंह, अमन राज, शिक्षक शैलेश कुमार सिंह, समाजसेवी सतेन्द्र नारायण सिंह, पूर्व मुखिया ओमप्रकाश सिंह, विजय सिंह, सहित दर्जनों प्रतिष्ठित लोग शामिल रहे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.




Recent Comments