दैनिक खोज खबर/मैरवा(सीवान)। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में 26 नवंबर 2025 से 8 दिसंबर 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय जूनियर अंडर 17 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप हेतु घोषित बिहार की 20 सदस्यीय फुटबॉल टीम में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी की 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है ।चयनित खिलाड़ी बिहार टीम के साथ अनंतपुर के लिए रवाना हो गई है ।रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी के संस्थापक सह निदेशक संजय पाठक ने बताया कि बिहार राज्य जूनियर बालिका फुटबॉल टीम चयन सह प्रशिक्षण शिविर में बिहार से कुल 38 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें अंतिम रूप से 20 खिलाड़ियों का चयन चयन समिति द्वारा किया गया। खेल कौशल एवं बेहतर प्रदर्शन के आधार पर नेतृत्व क्षमता को देखते हुए रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी अंशु कुमारी को बिहार टीम का कप्तान बनाया गया है ।चयनित सभी खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी के मुख्य संरक्षक डॉक्टर आर एन ओझा ,आई एम ए सिवान के अध्यक्ष डॉ शशि भूषण सिंहा ,सचिव डॉक्टर शरद चौधरी, डॉक्टर रिता सिंहा, डॉक्टर संगीता चौधरी, डॉक्टर राम एकबाल प्रसाद गुप्ता, डॉ रामजी चौधरी, डॉक्टर अशोक कुमार, डॉ इंद्र मोहन, डॉ आशुतोष सिंहा ,डॉक्टर शंकर सिंह, डॉक्टर आरती रानी पांडेय ,विनय कुमार पांडेय ,आर एल बी एस ए फाउंडेशन के निदेशक राजीव लोचन मिश्रा सहित कई अन्य खेल प्रेमियों ने चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी है।