
मांझी(सारण)। स्वयंसेवी संस्था गूंज के द्वारा प्रखंड के स्वर्गीय प्रेमचंद यादव के गांव घोरहट में विकलांग एवं असहाय लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। पानी रे पानी अभियान द्वारा आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में एक सौ गरीब परिवारों को लगभग एक माह का राशन प्रदान किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करने से बड़ा कोई धर्म नही है। हर आदमी को ऐसे ऐसे नेक कार्य में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजन में जय राज मिश्रा, प्रीति सिंह, आलोक यादव, प्रीति यादव , श्रीकांत महतो, प्रीतम यादव, रमाकांत, मोहित, सचिन आदि युवाओं ने सहयोग किया।




Recent Comments