अंवारी में आग लगने से हजारों का समान जला
फोटो-
मढ़ौरा ।
प्रखंड के आवारी पंचायत के सेमरहीया गांव मे बीती रात अचानक आग लग जाने से एक झोपड़ीनुमा घर एवं झोपड़ी के भीतर रखा समान जल कर नष्ट हैं गया । मिली जानकारी के अनुसार सेमरहियां निवासी मुक्ति प्रसाद के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी । आग लगने का आभास होने पर जब तक लोग संभलते और आग को बुझाने का प्रयास करते तब तक सब कुछ जल कर नष्ट हो चूका था । पीड़ित परिवार के अनुसार आग लगने से झोपड़ी में रखा चौकी , पलंग , विछावन, आभूषण, खाने पीने की बस्तुएं इत्यादि सब कुछ जल कर नष्ट हो गया । घटना की सुचना पर मुखिया प्रतिनिधि अम्बिका मांझी ने पहुंच कर पीड़ित परिवार को तत्कालिन राहत पहुंचाने व खाने पीने का इंतजाम करवाया ।




Recent Comments