मैरवा(सिवान)। हीमेश्वर ह्यूमन स्पोर्ट्स एंड एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को योगा मैट उपलब्ध कराया गया ।ट्रस्ट की ट्रस्टी और रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकैडमी आवासीय प्रशिक्षण केंद्र की प्रभारी सलमा खातून ने खिलाड़ियों को योगा मैट प्रदान किया। इस अवसर पर भारत की पूर्व अंडर -16 कप्तान अमृता कुमारी,वरिष्ठ खिलाड़ी एवं डी लाइसेंस होल्डर पुतुल कुमारी, राष्ट्रीय खिलाड़ी उषा कुमारी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू कुमारी, सहित रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की 35 खिलाड़ियों को योगा मैट उपलब्ध कराया गया ।इस अवसर पर उपस्थित रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक संजय पाठक ने बताया कि खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान शरीर को स्ट्रैचिंग करने में काफी परेशानी होती थी इन परेशानियों को दूर करने के लिए खिलाड़ियों को ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराए गए योगा मैथ के लिए हम अपनी बेटियों के तरफ से धन्यवाद देते हैं और यह विश्वास दिलाते हैं कि नित्य नए-नए की संसाधन उमेश्वर ह्यूमन स्पोर्ट्स एंड एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है इससे निश्चित रूप में हमारी खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा हुआ है और हमारी जिम्मेदारियां भी काफी बढ़ गई हैं यह हिमेश्वर खेल विकास केंद्र एक दिन पूरे भारतवर्ष में खेल के क्षेत्र में ग्रामीण बेटियों को तराश कर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और करेगा ।ऐसा खिलाड़ियों में उत्साह को देखकर के लग रहा है। इस अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के सभी वरिष्ठ खिलाड़ी विवेक कुमार सिंह,ट्रस्ट की सचिव पूनम देवी,सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे ।