सिवान :बीए की छात्रा के साथ मनचले ने किया दुष्कर्म का प्रयास,असफल होने पर की मारपीट
# हथियार से लैस होकर घर पर पहुंच जान से मारने की दी धमकी
#प्रवेज़ अख्तर
सिवान
जिले के जी बी नगर थाना क्षेत्र के सतवार गांव में रविवार की देर शाम को एक मनचले युवक ने अकेला देख कर शौच जाने के दौरान एक बीए की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।दुष्कर्म में असफल होने पर मारपीट भी किया मारपीट होने पर युवती ने हो-हल्ला करने लगी जिसको सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना को लेकर युवती के माता-पिता ने मनचले युवक के परिजनों से शिकायत की।शिकायत के बाद मनचले युवक ने सोमवार की अहले सुबह छात्रा के घर पहुंच कर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए।छात्रा के परिजनों ने पुलिस से शिकायत करने की बात कहीं तो पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने उन्हें समझा बुझा कर मामले को शांत कर दिए और पंचायत में ही निपटा देने की बात कही।साथ में ही मनचले युवक से माफी मांगने की बात जनप्रतिनिधियों ने कही। इस बात पर युवक ने जनप्रतिनिधियों को भी गाली गलौज करते हुए खदेड़ दिया। गांव के कई लोगों का कहना है कि युवक कुछ दिन पूर्व तीन युवकों ने पैसे इकट्ठा कर एक कट्टा खरीदा है जिसको लेकर कोचिंग जाने वाली छात्राओं को दिखाकर उसे परेशान करते रहता है और छात्राओं को धमकियां भी देता है जिससे क्षेत्र की लड़कियां परेशान हैं। इस घटना के बाद सभी पढ़ने वाली छात्रा काफी डर गई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर ललन कुमार सिंह से पूछने पर उन्होंने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है पीड़िता के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दी गई है आवेदन मिलने पर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी




Recent Comments