सारण/नगरा ।खैरा थाना क्षेत्र के ककड़ियाँ नहर के पास शराब बेच रहे दो धंधेबाज को खैरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की जिसमे शराब बेच रहे धंधेबाज पिता पुत्र तथा शराब पी रहे तीन शराबी को तथा दो शराबी शराब पीकर आते जाते राहगीरों को परेसान कर रहे थे स्थानीय लोगो की सूचना पर करवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।उक्त व्यक्ति मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बंगरा गाँव निवासी महेश राय,विशाल कुमार,परमेश्वर राय तथा कोरेया गाँव निवासी विजय कुमार,शिवा साह, ककड़ियाँ गाँव निवासी अरुण कुमार,गौतम कुमार बताया जाता है।वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि दो धंधेबाज सहित पांच शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।