Θ बेतिया – *TSUNSS (गोपगुट) शिक्षक संघ का संघीय संविधान राज्य कार्यकारिणी में स्वीकृत, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय* 

*शिक्षक, संघ के मानव शृंखला बहिष्कार की चेतावनी के बाद वेतन जारी* 


07 जनवरी 18 पटना 


*बाल विवाह, दहेज उन्मूलन का समर्थन पर मानव शृंखला का बहिष्कार : मार्कण्डेय पाठक*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ TSUNSS बिहार (गोपगुट) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 07 जनवरी को पटना स्थित महासंघ गोपगुट कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें शिक्षकों के न्यायोचित माँग “समान काम समान वेतन”, लम्बित वेतन भुगतान सहित अन्य मुद्दों के समर्थन में सरकार द्वारा 21 जनवरी को आयोजित मानव शृंखला के बहिष्कार एवं चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया। इसकी चेतावनी संघ ने प्रदेश प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारी के माध्यम से पूर्व में ही दे चुकी थी।

राज्य कार्यकारिणी में लिए गए निर्णय :-

(1) संघ के संविधान एवं चुनावी प्रक्रिया को प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय पाठक, उपाध्यक्ष राजू सिंह ने पेश किया जिसे राज्य कार्यकारिणी ने संशोधनों के साथ किया स्वीकृत। जिससे सदस्यता आधारित चुनाव के द्वारा प्रखंड से प्रदेश तक के पदों पर आ सकेंगें शिक्षक हित के लिये संघर्षरत सक्षम tet-stet शिक्षक /शिक्षिका ।

(2) शिक्षक, संघ 21 जनवरी को आयोजित “मानव श्रृंखला” का करेंगे बहिष्कार ।

(3)”सामान काम समान वेतन”, ससमय वेतन भुगतान सहित अन्य संघीय मुद्दों एवं बाल विवाह /दहेज उन्मूलन के समर्थन में 20 जनवरी को प्रखंड स्तरीय एवं 03 फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरना/ उपवास कार्यक्रम का होगा आयोजन ।

(4) 11 फरवरी से 15 फरवरी तक प्रमंडलवार निकाली जायेगी न्याय यात्रा।

(5) 18 फरवरी को प्रदेश स्तर पर पटना में होगा न्याय सम्मलेन।

(6) प्रदेश कार्यकारिणी के अधिकारों को किया गया विस्तारित। इत्यादि

इसकी जानकारी संघ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार “राउत” ने दी ।
उन्होंने बताया कि वर्तमान TSUNSS पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी/ कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष चंचल अविनाश, महासचिव राजेश कुo राय, राज्य कार्यकारिणी सदस्य मोo औरंगजेब रजा, संयोजक सोहन लाल, सचिव त्रिभुवन पाण्डेय, प्रवक्ता शुभनारायण सोनी, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शुभ लक्ष्मी महाराज, सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार “राउत”, कोषाध्यक्ष प्रशांत प्रियदर्शी के नेतृत्व एवं जिले के सक्रिय शिक्षक के सहयोग से सुचारु रुप से कार्यरत है ।

वहीं संघ विरोधी गतिविधि के कारण उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, सह-संयोजक अविनाश कुमार एवं लौरिया से राजीव रंजन शास्त्री को पद मुक्त करते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी गई हैं सनद हो कि पूर्व में भी संघ विरोधी गतिविधि एवं अनुशासनहीनता के कारण कुछ लोगों पर कार्रवाई करते हुए उनको पदमुक्त किया जा चुका है।

संघ का अपना संविधान स्वीकृत होने के बाद अब जल्द ही सम्पूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जिला कमिटी का नए सिरे से गठन होगा जिसकी सूचना संघ की ओर से जारी कर शिक्षकों को सूचित किया जाएगा।

उन्होंने शिक्षकों से अपील किया कि TSUNSS (गोपगुट) TET शिक्षको का एकमात्र संघ है जो “सामान काम सामान वेतन” की निर्णायक लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ रही है। अतः सभी शिक्षक, बिना दिग्भ्रमित हुए एकजुटता दिखाते हुए अपनी न्यायिक लड़ाई को मजबूती प्रदान करें।वेतन जारी होने के बाद आज जिला प्रतिनिधिमंडल DEO/DPO से मिलकर अविलम्ब शिक्षकों के खाते भेजने का प्रबंध करने हेतू मिलेगा।

 TSUNSS गोपगुट के संविधान स्वीकृत होने के बाद अब बिहार में दो शिक्षक संघों (माध्यमिक शिक्षक संघ एवं TSUNSS गोपगुट) के पास ही अपना लिखित स्वीकृत संविधान है।

संघ की ओर से :

सुनिल कुमार “राउत”

 *TSUNSS गोपगुट बिहार*