सारण :छपरा में उच्चत्तर ,उच्य एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
छपरा जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण के पत्र के आलोक में जिले के उच्चत्तर उच्य एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक समीक्षात्मक बैठक सोमवार दिनांक 08/01/2018 को राजकीय कन्या उच्य विद्यालय छपरा में आयोजित की गई।बैठक का उदेश्य जिले स्तर पर प्रत्येक विद्यालयों का स्काउट गाइड का पंजीयन 2018 की जिला रैल्ली एवं अन्य स्काउट गाइड गतिविधियों को सुनिश्चित करना था।बैठक में जिले के विभिन्य विद्यालयों के लगभग 70 प्रधानाध्यापक शिक्षक सम्मलित हुए, जिनके साथ स्काउट गाइड की गतिविधियों पर चर्चा हुई तथा शतप्रतिशत विद्यालयों के पंजीयन पर वल दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता मुख्य आयुक्त(स्काउट) श्री हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की। बैठक में डॉ० दीनानाथ मिश्रा(आयुक्त स्काउट), श्री उमाशंकर गिरी सहायक सचिव भारत स्काउट गाइड सारण ने स्काउट गाइड के उदेश्यों एवं अनिवार्यता पर वल दिया।सेवा की भावना के साथ अमन राज(राष्ट्रपति स्काउट) तथा स्काउट करण, अमन, रूपेश ने अपनी भागीदारी दी। इस आशय की जानकारी सहायक सचिव भारत स्काउट गाइड सारण ने दी।






Recent Comments