सिवान :बर्तवलिया की टीम ने कोदई को हरा फाइनल में की जगह पक्की
#मो. फहद

पचरुखी(सिवान):- 
जिले के पचरुखी प्रखंड के बड़कागाँव हाई स्कूल के प्रांगण में चल रहे बड़कागाँव प्रीमियम लिंग टूनामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में बर्तवलिया की टीम ने कोदई को 3 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। 
कोदई टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिवान की टीम 12 ओवर 6 विकेट खोकर 149 रन बनाये तथा कोदई की टीम शानदार प्रर्दशन करते हुए 11.3 ओवर में 4 विकेट रहते 150 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। दूसरे सेमीफाइनल में मैन आफ द मैच सुनील कुमार रहे।जिसे ब्राईट पब्लिक स्कूल के संचालक बबलू सर ने प्रदान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मृत्युंजय कुमार,पप्पू प्रशाद,रंजन कुमार,अरबिंद शर्मा,सुनील कुमार,राकेश कुमार तथा गाव के बहुत सारे नयुवक का सराहनीय योगदान था।