Θ बेतिया – छावनी ओवरब्रिज के लिये आज़ाद मंच ने सौपा रेल मंत्रालय को ज्ञापन

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉आज दिनांक 2 जनवरी 2017 को राष्ट्रीय आज़ाद मंच के राष्ट्रिय संयुक्त सचिव विशाल कुमार मिश्र ने छावनी ओवरब्रिज समस्या को लेकर भारत सरकार के रेल मंत्रालय को ज्ञापन सौंप शीघ्र ओवरब्रिज के दिशा में पहल की मांग किया,विशाल ने बताया कि ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि बेतिया में छावनी रेलवे ओवरब्रिज को लेकर वहां की जनता काफी परेशान है।स्थानीय सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल के लगातार प्रयास के बावजूद भी अब तक रेलवे ओवरब्रिज की दिशा में कोई पहल नहीं हुई ।हालांकि चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के दौरान 13 मई 2017 को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा द्वारा इस ओवरब्रिज का शिलान्यास किया गया था,लेकिन अब तक उस जगह पर एक ईंट भी नहीं रखी गई। इस पुल के अभाव में अब तक कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
प्रतिदिन कई घंटे इस पुल के अभाव में लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। इसके लिए अब तक कई आंदोलन हो चुके हैं।इन दिनों भी बेतिया के वयोवृद्ध समाजसेवी विद्यानंद शुक्ला ने इस पुल के लिए भूख हड़ताल कर रखी है। ज्ञात हो कि यह ओवरब्रिज एक बड़ा चुनावी मुद्दा भी है, जिस चलते आप ही के पार्टी के सांसद की किरकिरी हो रही है।इन सब स्थितियों को देखते हुए आप से अनुरोध है कि इस दिशा में आप स्वयं पहल करें और ओवरब्रिज के निर्माण में आने वाली तमाम बाधाओं को दूर कर इस ओवर ब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द करवाएं, ताकि स्थानीय जनता को इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके॥




Recent Comments