सांसद आपके द्वार
फ़िरोज़ खान
सीसवाली 10 जून। क्षेत्र के उदपुरिया ग्राम पंचायत मे सांसद आपके द्वार कार्यक्रम हुआ। जिसमे सांसद दूष्यंत सिंह कृषि मंत्री प्रभूलाल सेनी व प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा ने जन समस्याओ को सुनकर समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। सभी सरकारी विभागो के अधिकारीयो ने सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं के बारे मे विस्तार से जानकारी दी ग्राम पंचायत द्वारा करवाये गए विकास कायो को पढ कर सुनाया गया। इसके बाद सांसद ने बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम नारायण गालव जिला प्रमुख नंद लाल सुमन प्रधान मंजु दाधीच, जिला अघ्यक्ष राजेन्द्र नागर , रामशंकर वैष्णव आदि मोजद रहे।




Recent Comments