Θ बेतिया :- व्यक्ति नही,विचार थे दीपक :- प्रदेश प्रभारी

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉आज दिनांक 01.08.2019 गुरुवार को राष्ट्रीय आजाद मंच के विभाग संयोजक दीपक कुशवाहा के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कमलनाथ नगर में किया गया।मंच के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों ने दीपक कुशवाहा के तैलचित्र पर माल्यार्पण एंव पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा के शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। राष्ट्रीय अज़ाद मंच के प्रदेश प्रभारी विशाल कुमार मिश्र ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने भारी मन से दीपक कुशवाहा के साथ अपनी बिगत वर्षों के पुरानी दोस्ती को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उन्हें ऐसी किसी सभा को संबोधित करना पड़ेगा।

श्री मिश्र ने कहा की दीपक कुशवाहा व्यक्ति नहीं विचार थे.उन्होंने संगठन को जिला स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई है.साथ ही वे सबों को लेकर चलने वाले शख्सियत थे.अपनें सामाजिक कार्यो और कुशल नेतृत्व क्षमता के बदौलत उन्होंने नगर उपाध्यक्ष से विभाग संयोजक तक का सफर तय किया था.उनकी मृत्यु समाज,परिवार एवं संगठन के लिये अपूरणीय क्षति है.इस दुःखद परिस्तिथि में संगठन एक एक कार्यकर्ता दीपक जी के परिवार के साथ है.उन्होंने कहा कि दीपक हमारी यादों में सदा अमर रहेंगे.वही मंच के जिला प्रमुख नितीश सिंह ने बताया कि हम सभी ने राष्ट्रवादी विचारधारा के एक सिपाही को खो दिया.दीपक कुशवाहा सेवा के क्षेत्र में एक ऐसे निष्ठावान समर्पित व्यक्ति थे. जिन्होंने समाज के हर क्षेत्र में अपनी बहुमूल्य सेवायें दी.थकना उनकी आदत नहीं रही.वे सदैव प्रयत्नशील व क्रियाशील रहें.वे समाज का हर काम पूरी तत्परता और समर्पण भाव के साथ करते थे।

उनका मानना था कि समाज के कार्य के लिए तत्परता में कोई कोताई नहीं होनी चाहिए.ऐसे व्यक्ति को खोने का दुख आजीवन रहेगा.मौके पर उपस्तिथ विहिप के नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा की दीपक कुशवाहा सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हर एक व्यक्ति के लिए आदर्श रहे है.उन्होंने अपना सारा जीवन समाज की सेवा में लगा दिया.आखिरकार तक वे समाज के लिए ही चिंतन करते रहे. समाज को कुछ देना है.यही दीपक कुशवाहा की हमेशा से सोच रही और इसे विकसित किये.श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नगर अध्यक्ष विकास आर्य,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी,सुनील कुशवाहा,आर.के पांडेय,विवेक चौबे,बादल कुमार,शुभम राज,विशाल कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे॥